A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

 करूंगावली में  चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा है भरपूर समर्थन संत बाबा गुरमीत सिंह जी तिलोकवाला

IMG 20250116 084820

 करूंगावली में  चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा है भरपूर समर्थन संत बाबा गुरमीत सिंह जी तिलोकवाला

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

हरियाणा में आगामी 19 जनवरी को होने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 36 से संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने आज पक्का शहीदा, कुरुँगावाली, रोहन, फग्गू आदि गाँवों का दौरा किया इस दौरान इन गाँवों में लोगों का भरपूर समर्थन मिला जैसे हीं बाबा गुरमीत सिंह इन गाँवों में वोटों की अपील करने के लिये पहुंचे तो लोगों ने वाहेगुरु जी के नारे लगाए और वहीं सिरोपे देकर सम्मानित भी किया और वहीं बाबा गुरमीत सिंह जी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद धार्मिक प्रचार के साथ साथ नशे की रोकथाम के लिये विशेष कदम उठाये जाएंगे उन्होंने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रहते हुए कुछ नहीं किया उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद गुरूद्वारे का पैसे का दूरुपयोग सख़्ती से रोका जाएगा उन्होंने कहा कि गरीब सिखों के बच्चो को शिक्षित करने हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के तहत और अधिक से अधिक स्कूल खोले जाएंगे इस दौरान गाँवों के लोगों ने कहा कि अधिक से अधिक वोटों से आपको यहां से चुनाव जीताकर भेजेंगे

Back to top button
error: Content is protected !!