
एटा रोड हाईवे पर गांव रतिभानपुर के निकट भाजपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौ.हान के बाईक सवार अधिवक्ता भतीजे की केंटर गाडी की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अधिवक्ता 50 वर्षीय बृषभान सिंह चौ. हान स्थानीय सिविल बार एसोसिएशन के सचिव थे। वह अपने गाँव पि. पलगवा खटुआ से बाइक पर सवार होकर तहसील सिकंद्राराऊ आ रहे थे, तभी गांव रतिभानपुर के निकट पीछे से तेज रफ्तार कैंटर गाडी के चालक द्वारा उनकी बाईक मे टक्कर मार दी थी, जिसके परिणाम स्वरूप बाईक सवार अधिवक्ता बृषभान सिंह चौहान पुत्र भद्रपाल सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी थी। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, हादसे की जानकारी मिलने के बाद सिविल व दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पहुच गये थे। मृतक बृषभान सिंह चौहान हाल ही के चुनाव में स्थानीय बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव चुने गए थे। उनकी असामयिक मृत्यु से वकीलों में शोक की लहर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मोके पर पहुंच गये थे। उन्होने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट, देवकांत कौशिक, मुरारी लाल शर्मा, डीके चौहान, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पीएम हाऊस पहुच गये थे। अधिवक्ता की मौत के शोक में स्थानीय दोनों बार ने न्यायिक कार्य बंद रखने का ऐलान किया है




