
निवाड़ी।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और उनके हितों के संरक्षण के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत निवाड़ी जिले में कुल 22 किसान पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार इन केन्द्रों के माध्यम से किसानों का पंजीयन किया जाएगा।
जिले में किसानों का निःशुल्क पंजीयन 7 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पंजीयन के दौरान किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अथवा ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
तहसीलवार निर्धारित पंजीयन केन्द्र
तहसील ओरछा
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, सीतापुर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, मड़ोर
तहसील निवाड़ी
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, निवाड़ी
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, टेहरका
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, बीजोर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कुडार
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, तरीचरकला
ओरछा विपणन सहकारी समिति, निवाड़ी
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, मकारा
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कैना
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, वासवान
तहसील पृथ्वीपुर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, पृथ्वीपुर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, बिरौराखेत
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, चौमौ
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, जैरोन
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, सिमराखास
विपणन सहकारी समिति, पृथ्वीपुर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ढिल्ला
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ककावनी
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, जेर
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज
पंजीयन के समय किसानों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—
आधार कार्ड
बैंक खाता विवरण
मोबाइल नंबर
समग्र आईडी
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की मॉनीटरिंग के लिए जिला उपार्जन समिति गठित
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल के आदेशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया की निगरानी एवं सुचारु संचालन हेतु जिला उपार्जन समिति का गठन किया गया है।
समिति का गठन इस प्रकार है—
अध्यक्ष: कलेक्टर, निवाड़ी
सदस्य:
जिला आपूर्ति अधिकारी, निवाड़ी
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास, निवाड़ी
उपायुक्त सहकारिता, निवाड़ी
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC), निवाड़ी
महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, निवाड़ी
शाखा प्रबंधक (MPWIC), निवाड़ी
जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, निवाड़ी
अधीक्षक, भू-अभिलेख, निवाड़ी
सचिव, कृषि उपज मंडी, जिला मुख्यालय निवाड़ी
समिति द्वारा पंजीयन, उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





