




सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत बढ़तुमा में 102 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे भव्य दिव्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार
ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु रविदास जी महाराज के के छायाचित्र पर सभी ने पुष्पअर्पित कर नमन किया गया एवं सभी संतों पर पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नरयावली विधानसभा प्रभारी श्यामसुंदर मिश्रा सभी मंडल के अध्यक्ष गण अहिरवार महापंचायत के अध्यक्ष गण नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद गण मातृशक्ति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण सहित संतगण एवं बड़ी संख्या में संत गुरु रविदास महाराज के अनुयायि गण बंधु-बांधव उपस्थित रहे।




