

*प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 09.02.2026*
*पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना गोला पर महा शिवरात्रि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं गोला गोकर्णनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*
आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना गोला पर महाशिवरात्रि के दृष्टिगत गोला गोकर्णनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में पुलिस व्यवस्थापन के साथ साथ समस्त व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये l




