A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सेवा भारती उत्तराखण्ड जिला हरिद्वार के द्वारा नगर /खंडों के केन्द्रों का एकत्रीकरण “सेवा सागर ” कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में सम्पन्न हुआ।

रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार

सेवा भारती उत्तराखण्ड जिला हरिद्वार के द्वारा नगर /खंडों के केन्द्रों का एकत्रीकरण “सेवा सागर ” कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- रंगोली प्रतियोगिता,कला प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिताएं अलग अलग प्रभारियों के द्वारा आयोजन भी किया गया। सभी केन्द्रों के बालक बालिकाओं ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम विधिवत आरंभ हुआ। जिला अध्यक्ष श्रीमान संजय जैन जी, सह प्रांत मंत्री श्रीमान अमरीष जी, प्रांत मंत्री श्रीमान डॉ विमलकांत मिश्रा जी, सह जिला मंत्री श्रीमान मुदित जी,जिला महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी,जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती रूचि जी,श्रीमती शालिनी अग्रवाल जी – जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख। श्रीमान अरूण जी – जिला युवा प्रमुख।
श्रीमान सुभाष हंस जी,श्रीमान सतीश अग्रवाल जी,हरिद्वार नगर मंत्री श्रीमान डॉ महेन्द्र असवाल जी, रानीपुर नगर के अध्यक्ष श्रीमान राजीव माहेश्वरी जी , मंत्री श्रीमान हरीश जी , कोषाध्यक्ष श्रीमान अजय श्रीवास्तव जी, श्रीमती सुधा जी , श्रीमती सुमन जी, श्रीमती नीभा जी, श्रीमान प्रबोध जी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलन किया।
अध्यक्षता श्रीमान संजय जैन जी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत मंत्री श्रीमान डॉ विमलकांत मिश्रा जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता जी रहीं।
मंच का संचालन श्रीमती नेहा जी एवं डॉ आरती जी ने संयुक्त रूप से किया।बच्चों ने मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केन्द्र के बालक बालिकाओं एवं उनकी शिक्षिकाओं भी पुरस्कार देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कल्याण मंत्र करवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम से पूर्व स्वास्थ्य सेवा शिविर भी लगाया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की बहनों के द्वारा अलग अलग स्टॉल भी लगाए। इस अवसर पर विभाग सह कार्यवाह श्रीमान मनोज जी,धर्म जागरण प्रांत संयोजक श्रीमान राहुल जी,जिला सेवा प्रमुख श्रीमान हेमन्त जी,श्रीमान कंवर चौहान जी, र्श्रीमती पिंकी जी, श्रीमती रौशनी जी, श्रीमती रिंकी जी, श्रीमती उमा जी श्रीमती शिखा जी ,श्रीमान कुलदीप जी, श्रीमती पुष्पा जी एवं बालक बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!