
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 05 फरवरी 2025
=====> नागपुर- प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कृषि उपज बाजार समिति नागपुर में प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जया किसान व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन नागपुर ने आज 05 फरवरी 2026 गुरूवार से नागपुर के कलमना सब्जी बाजार को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद रखने निर्णय लिया है। इसके विपरीत दूसरी ओर सब्जी बाजार के संगठन युवा आढ़तिया सब्जी एसोसिएशन ने इस बंद का खंडन करते हुए आढ़तिया सब्जी एसोसिएशन ने सब्जी बाजार की दुकानें खुली रखने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उत्पन्न बाजार समिति ने भी एक पत्र जारी करते हुए सभी आढ़तिया किसानों औ’ व्यापारियों से कहा कि गुरूवार को सब्जी बाजार रोज की तरह ही खुली रहेंगी। व्यापारियों ने दुकान आबंटन की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और घोटाले का आरोप लगाया है, महात्मा फुले मार्केट से स्थानांतरित किए गए व्यापारियों को प्राथमिकता न देते हुए नीलामी के जरिए से दूकानें आबंटित किए जाने को विपणन संचालक की स्वीकृत शर्तों का उल्लंघन बताया गया है। जय किसान व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने 90 वर्ष की लीज की जगह पर 29 वर्ष का किराया पत्र थोपने और जबरन पंजीकरण कराने का और छोटी दुकानों में दो दो व्यापारियों को बैठाने से व्यवसायिक नुकसान पर आपत्ति जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सब्जी बाजार को बंद रखने के पक्ष मे सब्जी बाजार का एक बड़ा आढ़तिया वर्ग शामिल है। ऐसे में सब्जी मार्केट के हड़ताल पर रहने है बाजार में सब्जियों की आवक पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे सब्जियों को लेकर नागरिकों की भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मालूम हो कि नागपुर के कलमना सब्जी बाजार में छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश से सब्जियों की आवक बनी रहती है। कलमना का सब्जी बाजार बंद रहने से सभी को परेशानी होगी। 





