
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार, 05 फरवरी 2026
=====> नागपुर; प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोरक्षण सभा धंतोली एवं रहाटे कॉलोनी नागरिक कृति समिति की ओर से आज गुरूवार 05 फरवरी 2026 से लेकर 07 फरवरी 2026 शनिवार तक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन गोरक्षण सभा में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत आज गुरूवार 05 फरवरी सुबह 08:30 बजे गोरक्षण मंदिर में रक्तदान के साथ होगी। कल शुक्रवार 06 फरवरी को सुबह 08:30 बजे से गोरक्षण मंदिर, मोरोपंत पिंगले कॉम्प्लेक्स से हिन्दु जनजागृति स्कूटर रैली निकाली जायेगी, और कल ही शाम 06 बजे मंदिर में भजन कार्यक्रम भी होगा। मुख्य कार्यक्रम शनिवार 07 फरवरी शाम को 06 बजे न्यु इंग्लिश हाईस्कूल कांग्रेस नगर के मैदान में आयोजित होगा।





