मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोएडा में 75 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली ‘पार्क फॉर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीपीयू क्लस्टर्स एंड एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन (PRAGATI) परियोजना प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आधार प्रदान करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि उद्योग, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर ऐसा सशक्त डीप टेक इकोसिस्टम विकसित किया जाए, जहां नई तकनीकें तेजी से प्रयोगशाला से उद्योग तक पहुंच सकें।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ और नोएडा में प्रस्तावित यू हब को केवल स्टार्टअप्स के लिए कार्यस्थल नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, निवेश, शिक्षण संस्थानों और प्रतिभाओं को जोड़ने वाले विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऐसा मंच तैयार किया जाए, जहां शोध प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का व्यावसायीकरण हो, नवाचार को निवेश मिले और युवाओं को अनुसंधान से उद्यमिता तक आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डेटा साइंस तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की व्यवस्था विकसित करने तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी आईटी, डिजिटल सेवाओं और नवाचार केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी नीति को बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक व्यावहारिक, निवेशक अनुकूल और रोजगारोन्मुख बनाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, इंटर्नशिप, अनुसंधान, नवाचार एवं पेटेंट को प्रोत्साहन देने तथा निवेशकों को भूमि, अधोसंरचना एवं अन्य अनुमतियों से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
16/07/2026
महराजगंज: ‘प्रोजेक्ट पहचान’ से बच्चों की होगी समय पर पहचान और उपचार, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
16/07/2026
कल 17 जुलाई को पश्चिमी यूपी को सीएम योगी की विकास सौगात
16/07/2026
नशे के खिलाफ मैदान में उतरी नीमच पुलिस, 1000 छात्रों सहित हजारों लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
16/07/2026
डिस्चार्ज से पहले थम गई सांसें! जिला अस्पताल में महिला की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
प्रमुख गतिविधियां ड्रोन सर्विलांसः एरिया-02, एरिया-03, एरिया-04, एरिया-06 तथा एमएनडी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक निगरानी की गई
16/07/2026
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक* *-जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
जय जगन्नाथ… जगत पसारे हाथ… के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!