
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना को०कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक: 15.07.2026 थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 01 हेरोईन तस्कर अभिषेक सोनकर उर्फ मोनू सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी नागरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा के क जे से 31.52 अवैध हिरोइन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को० कटरा पर मु0अ0सं0-224/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पूछताछ विवरण = पूँछतांछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा हिरोइन प्राप्त कर हिरोइन मीरजापुर में आस पास क्षेत्र में मोटरसाईकिल से फुटकर विक्रेताओं को प्लास्टिक की थैली में अलग अलग कर सप्लाई कर व खुद फुटकर बेचकर आर्थिक लाभकमाता हूँ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण -सोनकर उर्फ मोनू सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी नागरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र 25 वर्ष ।
बरामदगी विवरण –31.52 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख).
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-224/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को ०कटरा जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0-89/2021 धारा 47,323,352,427,504 भादवि थाना जिगना जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-272/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-441/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –उप-निरीक्षक राकेश सिंह मय पुलिस टीम थाना को ०कटरा जपनद मीरजापुर ।












