A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

₹11 लाख बकाया ऋण पर दो बकायेदारों की संपत्ति कुर्क

6 / 100 SEO Score

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील प्रशासन ने बकाया ऋण वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपये के बकाया को लेकर दो बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क/जब्त की।

FB IMG 1783794687482

FB IMG 1783794690521

नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और संबंधित बैंक की संयुक्त टीम ने सिरसिया तथा खखरा खखरी गांव में पहुंचकर राजस्व व बैंक के बकाया ऋण की वसूली के तहत अचल संपत्तियों की कुर्की/जब्ती की कार्रवाई की।

प्रशासन ने बताया कि संबंधित बकायेदारों को पहले कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं किए जाने पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई।

तहसील प्रशासन ने बकायेदारों से समय पर बकाया राशि जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।‌

Back to top button
error: Content is protected !!