A2Z सभी खबर सभी जिले की

भिटौली पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹90 हजार के सोने के जेवर बरामद

6 / 100 SEO Score

FB IMG 1783776172545

महराजगंज।

भिटौली पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹90 हजार के सोने के जेवर बरामद –

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

थाना भिटौली पर दर्ज मु0अ0सं0 135/2026 (धारा 305(क), 331(4), 317(2) बीएनएस) से संबंधित मामले में पुलिस ने शशिकांत वर्मा (20 वर्ष) पुत्र राधेश्याम वर्मा, निवासी ग्राम बिशुनपुरा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सोने की नथिया (0.99 ग्राम), एक सोने का मांग टीका (1.33 ग्राम) तथा एक जोड़ी सोने के झुमके (3.01 ग्राम) बरामद किए गए। बरामद जेवरात का कुल वजन 5.33 ग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब ₹90,000 बताई गई है।

पुलिस ने बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!