A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

रेलवे तत्काल रेल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव करनें का फैसला किया है।

तत्काल टिकट बुकिंग टोकन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह से बदलनें का निर्णय लिया है

1 / 100 SEO Score

, ,वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 12 जुलाई 2026

नागपुर, महाराष्ट-: रेलवे-स्टेशन तत्काल टिकट बुकिंग काउंटर से ट्रेन टिकिट बुकिंग करने वाले रेल यात्रियों के रेलवे से खुश खबर आ रही है। भारतीय रेलवे प्रशासन नें रेलवे स्टेशन टिकट काउंटरों पर लगने वाले लंबी लाईनों और रेल यात्रियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब इस नई तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली के लागू किए जानें के बाद रेल यात्रियों को टोकन लेने और फिर रेल टिकट बुक करने के लिए बार बार रेलवे-स्टेशन टिकट बुकिंग काउंटर नहीं जाना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नई व्यवस्था 01/08/2026 से रेलवे टिकट बुकिंग केंद्रों पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों पर टिकट बुकिंग शुरु होने से कुछ समय पहले ही तत्काल टिकट बुकिंग टोकन वितरित किए जायेंगे। वातानुकूलित श्रेणी के यह टोकन प्रतिदिन सुबह 08:30बजे से लेकर सुबह 09:00 बजे तक टोकन बांटे जायेंगे। सुबह 10::00बजे से तत्काल टिकटों की बुकिंग हमेशा की तरह शुरु रहेगी। नाॅन एसी स्लीपर श्रेणी के यात्रियों के लिए सुबह 09:00बजे से 09:30 बजे तक तत्काल टिकट बुकिंग के टोकन टिकट काउंटर से मिल सकेंगे,और इनकी टिकट बुकिंग सुबह 11:00बजे से शुरु की जायेगी।.प्राप्त जानकारी अनुसार रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यह पूरी विस्तृत जानकारी सभी टिकट बुकिंग काउंटरों पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बोर्ड पर दर्शाया जायेगा। वातानुकूलित श्रेणी के पहले दस टोकन और स्लीपर श्रेणी के लिए पंद्रह टोकन बांटें जायेंगे। जानकारी अनुसार रेलवे ने शुरुआती तौर पर यह तय किया है कि प्रत्येक आरक्षण काउंटर पर वातानुकूलित श्रेणी के लिए पहले दस टोकन और स्लीपर श्रेणी के लिए पंद्रह टोकन जारी किए जायेंगे। जिन रेलवे-स्टेशनों पर या आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की संख्या अधिक देखी जायेगी वहां पर स्थानीय स्तर पर टोकनों की संख्या बढ़ाने का भी अधिकार रेलवे के सुरक्षित रहेगा। इस पूरी प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता लानें और अनुचित गुंजाइश को समाप्त करनें के लिए टोकन लेते समय रेल यात्रियों को अना आधार कार्ड या फिर अन्य कोई सरकारी पहचान पत्र दिखाना भी अनिवार्य रहेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!