

40 धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज जिला स्कूल में स्थित सभी मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर चल रहे फॉर्म्स के डिस्ट्रीब्यूशन और उनके मिलान की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला स्कूल परिसर में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और डिजिटाइजेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ में निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।







