
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अबैध कब्जे के सन्दर्भ मे सहयोगी संगठन
1) विश्व हिन्दू परिषद
2) भारतीय बजरंग दल
3) हिन्दू महासभा
५) राष्ट्रीय हिन्दू शेर संग
5) राष्ट्रीय गौ सेवा आयोग
गोला में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ज्ञापन दिया।
1. हाईकोर्ट के द्वारा रामलीला मैदान की भूमि पर स्टे आर्डर विगत कई वर्षों से चल रह है स्टे आर्डर के बावजूद रामलीला मैदान की भूमि पर अबैध रुप से स्वापिंग काप्लेक्स के पक्के निर्माण को निर्मित किया गया। जबकि हाईकोर्ट की पत्रावली में दोनो पक्षो में सहमति दी थी कि किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण उक्त भूमि पर नहीं किया जायेगा जो कि अबैध माना जायेगा। जिसे ध्वस्त कर यथा स्थित को बनाये रखने की कृपा करे
धारा 2. शासन की मंशा के अनुरुप जो नियमावली उत्तर प्रदेश की सभी रामलीला मैदानो पर लागू है गोला मे भी लागू करने की कृपा करे।
धारा 3. हाईकोर्ट में लम्बित वाद जो कि नगर पालिका गोला की देख रेख में चल रहा है उक्त लम्बित वाद की पैरवी जिला अधिकारी स्वयं अपनी पैरवी के माध्यम से करें।
धारा 4. योगी सरकार की मंशा के अनुरुप चार दीवारी का निर्माण स्वच्छ शौचालय, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक द्वार, सुरक्षा व अबैध कब्जा मुक्त कर शासन को अपनी सुपुर्दगी मे लेना चाहिए।
धारा 5. उक्त रामलीला मैदान को राजस्व अभिलेखो मे मेला मैदान दर्शाकर कब्जे का प्रयास चल रहा है राजस्व अभिलेखो मे सुधार कर रामलीला मैदान घोषित कराने की कृपा करें।
दिनांक 06.07.2026
अशोक जोशी प्रदेश मंत्री भारतीय बजरंग दल बब्लू
हरद्वार बाजपेयी एड o पूर्व जिला मन्त्री (सह o) विश्व हिन्दू परिषद गोला (लखीमपुर)
अनूप गुप्ता जिला अध्यक्ष भारतीय बजरंग दल एड o राकेश त्रिपाठी सहित हिन्दू संगठनों के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।





