
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया सिविल लाइन रोड पर भारतीय सेना के मुख्य द्वार पर बने होटल मिडास के ख़िलाफ़ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित शिवसैनिकों ने कमिश्नर के नाम सौपा डिप्टी कमिश्नर विमलेश सिंह को ज्ञापन शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा है कि होटल निर्माण में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से जानबूझ कर सेना की सुरक्षा में सेंध लगाई जा रही है नगर पालिका मकरोनिया व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सेना के आन आपत्ति प्रमाण पत्र के बिना होटल निर्माण व संचालन की अनुमति नियम विरुद्ध दी जबकि मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 का नियम 14 और इसके अंतर्गत आने वाले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) के नियम के तहत सैन्य क्षेत्रों के पास किसी भी निर्माण के लिए नागरिक प्रशासन तब तक अनुमति नहीं दे सकता जब तक कि सेना की लिखित अनापत्ति (NOC) प्राप्त न हो।शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा कि द वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट, 1903′ और रक्षा मंत्रालय (MoD) के उन नियमों का उल्लेख है जिसके तहत सैन्य प्रतिष्ठानों की बाहरी बाउंड्री से 100 मीटर का दायरा पूरी तरह ‘नो-कंस्ट्रक्शन ज़ोन’ होता है। उसके बाद भी बहुमंजिला इमारत निर्माण कर ली शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की उदासीनता है सेना की सुरक्षा में लापरवाही बर्दास्त करने योग्य नहीं है प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करे अन्यथा शिवसेना मकरोनिया में विशाल मशाल जुलूस निकालने के लिए बाध्य होगी ज्ञापन देने वालो में अनूप पटेरिया पंकज दुबे अक्षय गौतम आदि जैन सचिन जैन अजय बुंदेला सुमित भार्गव उपस्थित थे






