A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी का संयुक्त पैदल गश्त,

ऑपरेशन कवच के तहत तस्करी रोकने पर जोर

8 / 100 SEO Score

सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को खुनुवां बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी की।FB IMG 1783794762317

FB IMG 1783794764983गोष्ठी

FB IMG 1783794768272के

बाद ऑपरेशन कवच के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर बल दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और अपराधियों व तस्करों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस और एसएसबी का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!