
बेटी जिस पिता की उंगली पकड़ कर चलना सीखती है और जिस पिता का साया बेटी की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है वही पिता अगर बेटी की अस्मिता पर हमला करने लगे तो रिश्तों का सबसे पवित्र बंधन भी शर्मसार हो जाता है। बस्ती में दो सगी बेटियों ने अपने ही पिता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी, तहरीर में आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपनी ही सगी बेटियों से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 और 16 साल की दो बहनों ने अपने सगे पिता पर जबरन शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। युवतियों का आरोप है कि उसका पिता कई महीनों से उसके साथ गलत हरकत कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जब दोनों बेटियां अपने पिता की हरकत से परेशान हो गई तो उन्होंने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने इस का विरोध किया लेकिन वह नहीं रुका और अपनी ही सगी बेटियों से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता की
मां ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, तहरीर देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया और अलग अलग फोन नंबर से तहरीर वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और दरिंदे बाप को धर दबोचा, अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1), 352(2), 5N/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।






