A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय युवक की नेपाल के भैरहवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

5 / 100 SEO Score

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के लकड़ा गांव के एक युवक की नेपाल के भैरहवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

FB IMG 1783794723830

मोहाना थाना क्षेत्र के लकड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय संतोष कुमार अपने साथी संदीप कुमार के साथ मंगलवार दोपहर भैरहवा स्थित एक वाटर पार्क से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट रोड पर पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही संतोष कुमार की मौत हो गई, जबकि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भैरहवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक छेरियाकाक्षा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लाइनमैन और रीडर के रूप में कार्यरत थे। नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बुधवार दोपहर जब एंबुलेंस से संतोष का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुटे। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष बेहद मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Back to top button
error: Content is protected !!