A2Z सभी खबर सभी जिले की

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

2 / 100 SEO Score

FB IMG 8102085149521618084सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सागर पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना विनायका पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, सागर भेज दिया गया। दिनांक 04 जुलाई 2026 को थाना विनायका में पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे धमकाया। शिकायत पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 75/2026 अंतर्गत धारा 69, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 10 जुलाई 2026 को आरोपी को पाटन बस प्रतीक्षालय से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय, सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, सागर भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि, थाना प्रभारी विनायका उपनिरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक लोकमन राही, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह घोष, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक सोमेश मिश्रा, आरक्षक पुष्पेंद्र सेन एवं महिला आरक्षक रोशनी पांडे सहित पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिकाभूमि

Back to top button
error: Content is protected !!