
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया सुआंव नाले पर बने पुल पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। संभावित दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त स्थान पर लाल कपड़ा बांध दिया, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों को खतरे का संकेत मिल सके और कोई अन्य हादसा न हो।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।






