A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

5 / 100 SEO Score

IMG 20260711 192013

FB IMG 1208978325778883148

FB IMG 6695912541716803735सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सागर ऑब्स एवं गायनी सोसायटी (SOGS)द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए!जिला चिकित्सालय में रैली निकाली गयी. तत्पश्चात बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में स्त्री रोग अध्यक्ष डॉ ज्योति चौहान द्वारा सभी उपलब्ध साधनों के बारे में बताया गया डॉ शिविका यादव द्वारा इस वर्ष के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को विशेष रूप से सम्बोधित किया गया. डॉ शिखा पाण्डेय, डॉ प्रियंका तिवारी और डॉ रूचि जायसवाल ने भी महिलाओं को सम्बोधित किया.,स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण, प्रजनन स्वास्थ्य तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति चौहान (अध्यक्ष, SOGS) एवं डॉ. शिविका यादव (सचिव, SOGS) ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं प्राकृतिक संसाधनों पर स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच अपनाने, परिवार नियोजन एवं सुरक्षित मातृत्व का संदेश समाज तक पहुँचाने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थी भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया। FPAI के प्रतिनिधियों ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, नर्सिंग अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग विद्यार्थियों की सहभागिता रही। अंत में सभी ने जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में संध्या टांक ने प्रथम, अनामिका लोधी ने द्वितीय तथा कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हंशिका एवं पल्लवी चौधरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ ने सम्मानित किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!