
धार 10 जुलाई 2026।जिले में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के प्रतिबंधात्मक आदेश (क्रमांक 5371/SW/2026) का कड़ाई से पालन कराने हेतु जिला प्रशासन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
जिला दंडाधिकारी ने इसके लिए जिले के सभी अनुभागों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की विशेष टीमें गठित की हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करेंगी। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समय-समय पर पेट्रोल पंपों की जांच करें और आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।इस अभियान की निगरानी हेतु धार, पीथमपुर, बदनावर, सरदारपुर, मनावर/गंधवानी, धरमपुरी और कुक्षी/डही अनुभागों के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारियों (SDM) के नेतृत्व में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय की गई है।







