
कटनी जिले के रीठी सरकारी अस्पताल एक बार फिर सामने आया है। यहां टिटनेस यानी TT का इंजेक्शन अस्पताल मैं उपलब्ध न होना एक बड़ी समस्या है l
जिसके चलते चोट, दुर्घटना और सड़क हादसे में घायल होकर आने वाले मरीजों को इंजेक्शन अस्पताल से नही बल्कि बाहर मेडिकल स्टोर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई गरीब मरीज इंजेक्शन खरीदने में असमर्थ हैं और बिना इंजेक्शन के ही घर लौट जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि TT का इंजेक्शन हर सरकारी अस्पताल में निःशुल्क लगाया जाता है l क्योंकि ये संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। इंजेक्शन न लगने से टिटनेस होने का खतरा बढ़ जाता है l और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मरीजों की जान जोखिम में बन आती है।
जबकि स्वास्थ्य विभाग के नियम अनुसार इमरजेंसी और OPD में TT इंजेक्शन 24×7 उपलब्ध होना अनिवार्य है।
वही मरीजों ने BMO और CMHO से मांग की है कि तत्काल रीठी अस्पताल में TT इंजेक्शन की सप्लाई कर पूर्ति कराई जाए। जिससे मरीजों को भटकना न पड़े l
इनका कहना है
जिले मैं सप्लाई की कमी के कारण टिटनेस का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है जिसकी डिमांड हमने ऊपर भेज दी है। जल्द ही हॉस्पिटल मैं आ जाएगा।
प्रभारी बीएमओ डॉक्टर आशित निगम,,








