
मेघवाल ने संभाला सहायक निदेशक का पदभार,

पाली,10 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची के तहत शुक्रवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय, पाली में दोलाराम मेघवाल ने सहायक निदेशक का पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की व्यवस्थाओं तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि लंबित प्रकरणो का सही व सीमित अवधि मे निस्तारण किया जाएगा। उन्होने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य ध्येय पाली जिले में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है । इस मोके पर एडीईओ चंद्रेश पाल सिंह एडीईओ प्रवीण जांगिड़,एन.के.राजा. सुगनराम गौड, धर्मेन्द्र पालरिया,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ,लेखनी शर्मा, अर्जुन सिंह, श्याम सिंह, नवीन जैन, राजेंद्र सिंह, मोहन लाल कुर्डीया, बाबू लाल चौहान, खीमाराम पारगी, बलवीर पांरगी,रमेश कुमार, प्रियांशी, धर्मेंद्र सोलंकी, छोटूसिंह राजपुरोहित,बस्तीराम, ओम प्रकाश तंवर, पीराराम राणावत, मोहनलाल भदावत,पूजा चारण सोनाराम तंवर, भंवर गोरी, विनोद पुनड, राजेश्वर पुनड, नैनाराम चौहान,रामेश्वर राठौड़ ,वजाराम सोलंकी, ओम प्रकाश उदाणिया, सुखदेव देपन, मुकेश बोहरा, दिनेश गिरी, हेमंत जोशी आदि सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।





