A2Z सभी खबर सभी जिले की

खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

1783693894

मनासा। जोगणियां माता मंदिर के समीप स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में खुले पड़े पानी के टैंक में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल (5) पिता सुनील, निवासी भील आदिवासी परिवार, के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कॉलोनी में पानी का टैंक बिना ढक्कन के खुला पड़ा था। इसी दौरान खेलते समय मासूम उसमें गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने टैंक को खुला छोड़ने को लेकर कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप लगाया है।

सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!