A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

छग. सरकार नें गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए

जीपीएम जिले के नए कलेक्टर-विजय दयाराम,

वंदेभारतलाइवटीव न्युज शुक्रवार 10जुलाई 2026

छत्तीसगढ-: छत्तीसगढ प्रदेश सरकार नें कल गुरूवार 09 जुलाई को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के लिए आदेश जारी किए हैं। प्राप्त हुई जानाकारी के अनुसार इस तबादले आदेश के अनुसार गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले वर्तमान कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को उनके पद से हटकर विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बनाना गया है, उनके स्थान पर विजय दयाराम( IAS-2015) ,को गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। हेमंत रमेश नंदनवार ( IAS-2020), को संचालक, तकनीकी शिक्षा ,रोजगार, और प्रशिक्षण नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुमित अग्रवाल(IAS-2021), को छत्तीसगढ राज्य शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिमिजियुस एक्का संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पहले की तरह अपने पद पर बने रहेंगे। अनुपमा आनंद(IAS-2023), को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत महासमुंद नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सरायपाली महासमुंद में एसडीएम राजस्व के पद रहीं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!