
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने अपहरण कर जानलेवा हमला करने के चर्चित मामले में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 291/2026 में धारा 140(1), 191(3), 296(ए), 115(2), 118(1), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना दिनांक 25 जून 2026 की है, जब फरियादी बिट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति केन्द्रीय जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला था। आरोप है कि पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी का पीछा किया, उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए तथा सुनसान स्थान पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी रखी गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी जबलपुर में छिपे हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा जबलपुर में दबिश देकर अंकित मिश्रा,अतुल मिश्रा तथा उन्हें आश्रय देने वाले कार्तिक दुबे को अभिरक्षा में लिया गया। तीनों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर सागर लाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंकित मिश्रा के विरुद्ध 03 एवं अतुल मिश्रा के विरुद्ध 05 पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं,जिनका विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी अंकित मिश्रा एवं अतुल मिश्रा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा दोनों आरोपियों पर ₹5,000-₹5,000 का नगद इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी 1. अंकित मिश्रा पिता मनोहर मिश्रा उम्र 37 वर्ष निवासी शनिचरी चौकी के पास थाना गोपालगंज 2. अतुल मिश्रा पिता मनोहर मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी शनिचरी चौकी के पास थाना गोपालगंज 3. कार्तिक दुबे पिता स्व महेश दुबे उम्र 30 साल निवासी रानीताल के पास थाना लार्डगंज जबलपुर (आश्रयदाता) थाना गोपालगंज पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से गंभीर अपराध में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, उपनिरीक्षक नीरज जैन, सहायक उपनिरीक्षक,धर्मसिंह मरावी, आरक्षकआषिशप्रदीप,मनीष सहित थाना गोपालगंज एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





