A2Z सभी खबर सभी जिले की

जर्जर विद्यालयों का एडीईओ ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपी

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - पंवार

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – पंवार01 1 2 02 3 03 4
जर्जर विद्यालयों का एडीईओ ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपी
पाली, 10 जुलाई। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) तेज सिंह पंवार ने शुक्रवार को सोनाई माझी, सोडावास एवं गुंदोज ग्राम पंचायत क्षेत्र के 10 विद्यालयों का निरीक्षण कर उनकी जर्जर भवन स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान पंवार ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं कार्मिकों से चर्चा कर भवनों की स्थिति, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय विद्यालय ठाकुरला का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक संबलन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके सीखने के स्तर का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं गतिविधि आधारित बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में पवार ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर विद्यालय भवनों के संबंध में तैयार रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य कानाराम  वागोरिया, घनश्याम बोधा, शिवराम, हितेश रामावत, विकास राजपुरोहित तथा भामाशाह सोहन सिंह उपस्थित थे।
Back to top button
error: Content is protected !!