A2Z सभी खबर सभी जिले की

निगमायुक्त ने जोन प्रभारियो एवं सफाई अमले के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

FB IMG 5089465322236190514

IMG 20260710 163720सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के जोन प्रभारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, सफाई दरोगाओं एवं सफाईमित्रों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर, एम.एल.बी. स्कूल के आसपास, कटरा बाजार क्षेत्र सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करते समय निगमायुक्त ने कुछ स्थानों पर कचरा फैला हुआ पाया। इस पर उन्होंने तत्काल नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वयं झाड़ू थामकर बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा सफाई अमले को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने की सीख दी। निगमायुक्त खत्री ने नगर निगम के सभी जोन प्रभारियों , स्वच्छता निरीक्षकों,सफाई दरोगाओं एवं सफाई मित्रों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम का प्रथम दायित्व शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि सागर नगर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में शहर के किसी भी हिस्से में कचरा या गंदगी दिखाई देना नगर की स्वच्छ छवि को प्रभावित करता है। स्वच्छता केवल प्रतियोगिता या सर्वेक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की दैनिक आदत एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
खत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सफाईमित्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का आह्वान किया।
निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सागर के निर्माण में नगर निगम और नागरिकों की सहभागिता समान रूप से आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही सागर नगर स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेगा। इस अवसर उपायुक्त एस एस बघेल,पर जोन प्रभारी शशांक रावत, अनिरुद्ध चाचोंदिया, रज्जन करोसिया, आशुतोष सोलंकी,अजय रैकवार, गंधर्व सिंह, अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया,राजू रैकवार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!