A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /पेयजल संकट से राहत ग्राम पंचायत सिरसिदा के 2 वार्डों में कराया बोर खनन

पेयजल संकट से राहत दिलाने 2 वार्डों में किया गया बोर खनन

धमतरी / ग्राम पंचायत सिरसिदा के वार्ड ऋमांक 1 और वार्ड क्रमांक 7 में लंबे समय से पेयजल संकट से जुझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की लगातार मांग और उनकी समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा दोनों वार्डों में नए बोर का खनन कराया गया है। इससे आने वाले दिनों में सैकडों ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा ।
गर्मी और जलस्तर गिरने के कारण इन दोनों वार्डों में पानी की समस्य गंभीर हो गईं थी। लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था. जिससे ‘दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत ने प्राथमिकता के आधार पर दोनों वार्डों में बोर खनन का कार्य कराया
सरपंच नरसिंह मरकाम ने कहा कि ग्रामवासियों को मूलभूत सुंवधाए उपलब्ध कराना पंचायत की पहली जिम्मेदारी है। वार्ड ऋमांक 1 और 7 में लंबे समय से पेयजल की समस्या थी. जिसे गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बोर खनन कराया गया है। पंचायत आगे भी गांव में सडक. बिजली. पानी और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी, ताकि किसी भी ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पडे ।
ग्रामीणों ने भी पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हए उम्मीद जताई कि बोर शरू होने के बाद पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिले ।।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!