A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग (ऐपवा)

  • IMG 20260710 WA0009
  • पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री इस्तीफा देने कि मांग (ऐपवा)
    • लखीमपुर खीरी तहसील पलिया में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की जिला अध्यक्ष आरती राय ने जारी बयान में कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक ने करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
      नीट सहित अनेक प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ यह खुला अन्याय है, जिसे किसी भी लोकतांत्रिक समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
      उन्होंने कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं पिछले 11 दिनों से आमरण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लंबे अनशन के कारण कई आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ चुकी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से ध्यान देने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।
      यह युवाओं के संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की उपेक्षा का परिचायक है।
      अखिल भारतीय किसान महा सभा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस जनसंघर्ष के समर्थन में अनशन पर हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। सरकार का दायित्व है कि वह आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य और उनकी लोकतांत्रिक मांगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाए तथा तत्काल सार्थक वार्ता शुरू करे।
      ऐपवा मांग करती है कि देशभर में हुए सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों एवं उनके संरक्षणकर्ताओं को कड़ी सज़ा दी जाए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू की जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा जंतर-मंतर पर अनशनरत छात्र-छात्राओं की मांगों को तत्काल स्वीकार किया जाए।
      इन्हीं मांगों के समर्थन में 9 जुलाई 2026 को प्रातः 12 बजे पलिया तहसील में राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
      युवा बचाओ – भविष्य बचाओ!
      पेपर लीक बंद करो!
      एनटीए भंग करो!
      शिक्षा का व्यापारीकरण बंद करो!
      लोकतांत्रिक संघर्ष ज़िंदाबाद!
      शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो के नारों के साथ
      इसमें खेमस के जिला अध्यक्ष रामकिसुन जी, राजु कश्यप, ऐपवा के जिला कमेटी सदस्य सुनीता देवी, रूबी शर्मा, माधुरी यादव, लालता देवी, ज्ञ्यांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता तुला राम जी आइसा के संयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जी, मनीष कुमार जी, रोशनी देवी, अर्थ शास्त्री रामदयाल वर्मा जी, सुरेंद्र यादव जी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!