
दिनांक 07/जुलाई/2026 को जिला मासिक बैठक अपना दल एस के जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हास्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन श्री विनोद यादव जी जिला उपाध्यक्ष जी ने किया।

बैठक में बतौर मुख्यातिथि आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता, व अपना दल एस के दुद्धी विधानसभा के समर्पित नेता,श्री हरिप्रसाद गौंड जी, एवं सह मुख्य अतिथि श्री दिनेश बियार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव विशिष्ट अतिथि गण श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत जी कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, श्री श्याम कन्हैया जी पूर्व प्रदेश सचिव सहकारिता मंच उपस्थित रहे।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी कहा कि आप सभी पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह करता हूँ कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखें। जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें उचित मंच तक पहुँचाएं। हमें उनके सुख-दुख का सच्चा साथी बनना होगा, तभी हमारी पार्टी के विचारधारा और नीतियां जन-जन का विश्वास जीत सकेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को लक्ष्य और अनुशासन आने वाले समय में हमें कई महत्वपूर्ण चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के अनुशासन, समर्पण और आपसी एकता के बल पर हम हर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपना दल एस पार्टी की विचारधारा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।आप सभी ने अपने व्यस्त समय में से समय निकाला और इस बैठक को सफल बनाया, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
तथा विशिष्ट अतिथीगणों ने कहा कि “संगठन की असली ताकत बूथ पर होती है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हर बूथ पर हमारी कमेटियाँ न केवल सक्रिय हों, बल्कि उनके पास स्थानीय समस्याओं का पूरा ब्यौरा हो। यदि बूथ मजबूत है, तो पार्टी अजेय है।”
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने कहा कि,”हमारी पार्टी की रीति-नीति ‘न्याय, समता और विकास’ पर आधारित है। हमें नए युवाओं को अपने साथ जोड़ना होगा और उन्हें पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों से भली-भांति परिचित कराना होगा। जब नया कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ता है, तो वह समर्पित भाव से कार्य करता है।
और अनुशासित कार्यशैली
किसी भी राजनीतिक संगठन की पहचान उसके अनुशासन से होती है। हमें आपसी समन्वय के साथ एक अनुशासित इकाई के रूप में कार्य करना है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संगठन हित सर्वोपरि होना चाहिए। एवं हमारा लक्ष्य मात्र चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह संकल्प तभी पूरा होगा जब हम संगठित होकर पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरेंगे।
आइए, आज संकल्प लें कि हम अपने संगठन को और अधिक गतिशील, पारदर्शी और शक्तिशाली बनाएंगे।
साथ हीं अध्यक्ष जी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित, यश: कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के जन्म जयंती के स्वाभिमान दिवस पर जनपद सोनभद्र से बढ़कर के हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ व जिला कमेटी पदाधिकारियों का अभिवादन किया।”
साथ ही पिछले महीने 10 जून 2026 में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक घोरावल विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री रामसूरत पटेल जी एवं घोरावल विधानसभा सह प्रभारी/जिला महासचिव श्री राजकुमार बौद्ध जी को और 12 जून को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक घोरावल विधानसभा के दक्षिणी जोन शाहगंज में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष श्री मुन्ना सोनकर जी और जोन प्रभारी/जिला सचिव- श्री सतीश पटेल जी को जिले के मासिक बैठक में माला व अंगवस्त्र पहनाकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया। तथा जून माह में मंचो के बैठक में सबसे अच्छी बैठक किसान मंच की हुई जिसके लिए किसान मंच मंच जिलाध्यक्ष श्री विरेन्द्र बहादुर सिंह पटेल जी एवं किसान मंच प्रभारी/जिला सचिव श्री रामधनी पटेल जी को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया एवं 2 जुलाई को हुए यश:कायी डा. सोनेलाल पटेल जी के भव्य जयंती समारोह जन स्वाभिमान दिवस पर लखनऊ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।
मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्षगण- प्रवीण त्रिपाठी , जनाब शिब्बू शेख ,
जिला महासचिवगण- शिवदत्त दूबे,
जिला सचिवगण- रामधनी पटेल,श्यामसुंदर पटेल, सतीश पटेल, राकेश पटेल , उदित पटेल, संजय सोनी
जिला मीडिया सचिवगण- विकास पटेल,इं नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्यगण- , नंदू पटेल, सोनी खान जी, महेंद्र पटेल,ओम प्रकाश पटेल,जिलाध्यक्ष युवा मंच – अंशु तिवारी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच- जनाब आसिफ अहमद , जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच-हरि प्रसाद धांगर , जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच- अरुण पटेल , जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच – सर्वेश पटेल,विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज- पुष्पराज सिंह पटेल , विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी- निरंजन जायसवाल ,
साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।
सोनभद्र से राजेश कुमार कि रिपोर्ट






