A2Z सभी खबर सभी जिले की

18जुलाई को आयोजित होनेवाली विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक l

18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
गया, 9 जुलाई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया प्रदीप कुमार मलिक के निर्देशानुसार 18 जुलाई को आयोजित होने वाली परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैंबर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) तथा सभी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिक से अधिक NI Act से संबंधित वादों को चिन्हित करने, पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से आपसी समझौते के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया, ताकि अधिकाधिक मामलों का निष्पादन विशेष लोक अदालत में सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सके।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने पर बल दिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!