
दिनेश_एमएन_का_दौरा : राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन ने डीग पुलिस लाइन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तेज बारिश के बावजूद उन्होंने पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के नेतृत्व में आयोजित परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व जज्बे की सराहना की। एडीजीपी ने गौ तस्करी रोकने के लिए की गई मॉक ड्रिल का अवलोक
न किया एवं साइबर अपराध जागरूकता प्रदर्शनी को देखा।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिसकर्मियों को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने के लिए उन्होंने लाइन में नए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया तथा इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए और परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंत में संपर्क सभा आयोजित कर एडीजीपी ने जवानों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
सोर्स ,जर्नलिस्ट अंकुर गुप्ता भरतपुर




