उत्तर प्रदेशकिशनगंज

मैरिज हॉल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,

पत्नी को पहले भेजा था वीडियो

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। भैसाही गांव स्थित मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में 27 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी को एक वीडियो भेजा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

FB IMG 1783621210382

मृतक की पहचान शंकरगढ़ गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा (27) के रूप में हुई है। सचिन ने करीब पांच वर्ष पहले अंशु विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन वर्षीय बेटी भी है और परिवार पिछले दो महीने से भैसाही स्थित मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में किराए पर रह रहा था।

FB IMG 1783621213396

बताया जा रहा है कि घटना के समय सचिन की पत्नी बाजार गई हुई थी। इसी दौरान सचिन ने कथित रूप से गले में रस्सी डालकर एक वीडियो पत्नी को भेजा और अपनी जान देने की बात कही। वीडियो देखने के बाद पत्नी दौड़कर मैरिज हॉल पहुंची, लेकिन तब तक सचिन ऊपर की मंजिल के कमरे में पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!