उत्तर प्रदेशसोनभद्र

कनहर बांध सुरक्षा पर उठे सवाल, अनियंत्रित बोलेरो बांध में गिरी

अधिकारियों को छोड़कर रिवर्स करते समय बिगड़ा संतुलन, चालक घायल; क्रेन से वाहन निकालने में जुटे कर्मी

  • दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना के अमवार स्थित बांध पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण कंपनी की बोलेरो गाड़ी रिवर्स करते समय अनियंत्रित होकर बांध में जा गिरी। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद बांध परिसर में हड़कंप मच गया।IMG 20260822 WA0007
    जानकारी के अनुसार, चालक अधिकारियों को बांध पर छोड़ने के बाद बोलेरो को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पीछे की ओर फिसलने लगी। चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नियंत्रण में नहीं आ सकी और बांध में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई।
    पहले भी हो चुका है हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    कनहर बांध पर वाहनों के अनियंत्रित होकर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 17 जून 2025 को भी कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक की बोलेरो अनियंत्रित होकर बांध से कई मीटर नीचे जा गिरी थी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, हालांकि उस समय भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
    लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद कनहर बांध पर वाहनों की आवाजाही, चालकों की सावधानी और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और परियोजना कर्मियों का कहना है कि बांध जैसे संवेदनशील स्थल पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेत और आवश्यक सुरक्षा अवरोध होने चाहिए। लोगों ने परियोजना प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!