उत्तर प्रदेशसोनभद्र

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी गंभीर रूप से घायल

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कस्बा स्थित बस स्टैंड म्योरपुर मोड़ के समीप दुद्धी विंढमगंज मेन रोड पर फल दुकान के समीप आज दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वें गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार,कस्बा वार्ड नंबर 6 निवासी स्वर्गीय देवानंद सेठ के 60 वर्षीय पुत्र तथा सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी आज मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे बाइक से कचहरी से किसी काम से घर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड की तरफ से तहसील की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक अनियंत्रित पिकअप ने म्योरपुर मोड़ विनोद फल दुकान के पास उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।IMG 20260818 WA00491
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामपाल जौहरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया कुछ स्थिति ठीक होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
​घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में अधिवक्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर प्रेमचंद यादव, शिवशंकर एडवोकेट, मनोज मिश्रा, वारुणोदय जौहरी, छोटेलाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप पांडे, पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू और अशोक केशरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हादसे के बाद भाग रहे पिकअप वाहन को विंढमगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!