
वंदे भारत ब्यूरो /नूर मोहम्मद
मुरादाबाद। आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मैनाठेर थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और। संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों से भी बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा
[yop_poll id="10"]


