A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगर में राशन कोटेदारों को बड़ी सौगात,

लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

सिद्धार्थनगर में राशन कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

FB IMG 1786991273732

FB IMG 1786991276915

FB IMG 1786991233635 1

FB IMG 1786991280105

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब कोटेदारों को ₹90 की जगह ₹125 प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा।

लखनऊ के लोकभवन से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन समेत तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। वहीं 2 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और 1.53 करोड़ लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में करीब 10 हजार अन्नपूर्णा भवन बन चुके हैं और वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्नपूर्णा भवनों के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने अब राशन कोटेदारों को

‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से संबोधित करने की बात कही। वहीं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि ई-पॉश मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आई है और शिकायतों में कमी आई है। आने वाले समय में पूरे जनपद में अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे।

कार्यक्रम में कोटेदारों और संबंधित अधिकारियों ने लाभांश बढ़ाए जाने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!