
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 18 अगस्त 2026 ।।
नागपुर/महाराष्ट्र—: प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे और कोंकण रेलवे के आपसी समन्वय से मडगांव-नागपुर- मडगांव के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जायेगा, इन विशेष ट्रेनों का संचालन गणपति उत्सव के दौरान ट्रेनों में भीड़ कम करना और रेल यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन क्रमांक 01140 मडगांव-नागपुर- मडगांव विशेष ट्रेन प्रति मंगलवार को मडगांव रेलवे-स्टेशन से शाम के समय 07 बजे छूटेगी और अगले दिन बुधवार को रात में 09:25 बजे यह ट्रेन नागपुर रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 01139 नागपुर- मडगांव- नागपुर हर बुधवार को रात 11:45 बजे नागपुर स्टेशन से छूटेगी और अगले दिन सुबह 05:30 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच रहेंगे,जिनमे 08 शयनयान स्लीपर, 06 सामान्य श्रेणी, 03 एसी3,और 02 एसी2,श्रेणी , एसएलआरडी कोच रहेंगे। यह विशेष ट्रेन करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडल, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड़, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी , नासिक रोड, भुसावल जंक्शन, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा जंक्शन, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा आदि स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी।



