A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ईआरओ के साथ की बैठक समय पर नोटिस तामील करने का निर्देश

IMG 20260817 WA0322

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने सोमवार की देर शाम समाहरणालय के सभागार में सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा के ईआरओ, एईआरओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, दावा एवं आपत्ति का निपटारा करने के लिए समय पर नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता सूची में दर्ज मतदाता भारत का नागरिक है, 18 वर्ष से ऊपर है तथा मतदान केंद्र क्षेत्र का निवासी है। कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन, दावा-आपत्ति, नोटिस और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की नियमानुसार गहन जांच करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या का निष्पादन तथ्यों एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट और सकारण आदेश के माध्यम से करें। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समुचित अवसर दे। वहीं एसआइआर 2026 की प्रक्रिया समय पर पूरा करने के लिए बीएलओ के साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर टैग करने का भी निर्देश दिया। कहा कि एसआईआर का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि नजरी नक्शे का सही ढंग से सत्यापन करना संबंधित ईआरओ की जवाबदेही है। सभी ईआरओ नजरी नक्शे के साथ-साथ गृह संख्या एवं नोशनल नंबर का भी सावधानीपूर्वक सत्यापन कर उन्हें सही ढंग से अंकित कराएं, ताकि एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में विभाजित न हों।

बैठक से पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार, उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालीदास मुंडा, सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, निरसा के ईआरओ सह एडीएम सप्लाई श्री पंकज कुमार, धनबाद विस के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, झरिया विस के ईआरओ सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, टुंडी विस के ईआरओ सह डीसीएलआर श्री दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विस के ईआरओ सह निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, सभी एईआरओ मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!