A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चेतिया मोतीसागर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत चेतिया स्थित प्रसिद्ध मोतीसागर शिव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

FB IMG 1786991142913

FB IMG 1786991146215

FB IMG 1786991153761

 

सावन के पावन महीने में इस बार सोमवार और नाग पंचमी का विशेष संयोग होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना और नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मोतीसागर शिव मंदिर में सोमवार की सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या रही।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की चेतिया चौकी पुलिस और मोतीसागर मंदिर समिति के सदस्य देर रात से ही मुस्तैद नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान कांवरिया सेवा समिति मालिजोत की ओर से मंदिर परिसर में विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के

साथ ही व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चेतिया राकेश गुप्ता, भाजपा नेता यदुनंदन सिंह, घनश्याम गुप्ता, जयहिंद चौरसिया, राजन तिवारी, भुवाल पटवा, पवन अग्रहरि, राधेश्याम गुप्ता, देवदत्त गुप्ता, डाक्टर मनोज, संजय चौरसिया, हरीश चौरसिया, दिलीप जायसवाल, डब्लू यादव, मिश्रा बाबा, लल्ला भैया सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सावन सोमवार और नाग पंचमी के इस विशेष अवसर पर मोतीसागर शिव मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!