A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बांसी तहसील समाधान दिवस में 8 शिकायतें

, 12 अधिकारी रहे अनुपस्थित; डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील में सोमवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बांसी विधायक जय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई।

FB IMG 1786991228289

FB IMG 1786991231155

FB IMG 1786991233635

समाधान दिवस में कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 6 राजस्व और 2 पुलिस विभाग से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का तीन दिन के भीतर शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या का भी अवलोकन किया और जरूरत वाले मामलों में जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की मौजूदगी में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कानूनगो और लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में जल निगम, सिंचाई निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग बांसी, उद्यान विभाग, नगर पालिका बांसी, लीड बैंक, जिला विद्यालय निरीक्षक, कृषि, पंचायत राज, खेसरहा बीडीओ और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग समेत कई अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में डीएफओ नीला एम, पीडी अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार बांसी, क्षेत्र के थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!