A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा स्नैचिंग से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार

माननीय न्यायालय भेजा गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय थाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.08.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण को थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर के बसडीलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

FB IMG 1786991360520

* घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 14.08.2026 को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में कार्यरत एक महिला अपनी ड्यूटी सम्पन्न कर रात्रि 09.15 बजे घर जा रही थी कि महिला थाने से 50 मीटर पहले पल्सर सवार 02 बदमाशो ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर भाग गये । महिला के पति के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई। सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 16.08.2026 को सिद्धार्थ नगर थाना क्षेत्र के बसडीलिया के पास से दोनो बदमाशो को घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से घटना में लूटी गयी मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी S-17 बरामद किया गया ।

* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. रंजीत पुत्र काशीराम निवासी आजाद नगर थाना बांसी सिद्धार्थनगर

2. गणेश पुत्र कृष्ण मौर्या पता टेगढ़र नगर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर

* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.30नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय

2. हे0का0 राजू कुमार

3. का0 शिवम दिनकर

4. का0 रामेश्वर यादव

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!