A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाः सिद्धार्थनगर में 875 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और टूलकिट,

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

सिद्धार्थनगर जिले के पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय दस्तकारों के लिए बड़ी खबर है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले को वर्ष 2026-27 के लिए 875 लाभार्थियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, कुम्हार, लोहार, टोकरी बुनकर, मोची, धोबी और राजमिस्त्री जैसे पारंपरिक ट्रेडों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाएगा।

FB IMG 1786991335257

योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल वृद्धि प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पात्र प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीक पर आधारित उन्नत टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें और अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर के अनुसार, प्रशिक्षण एवं टूलकिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह संबंधित पारंपरिक व्यवसाय में कार्यरत होना चाहिए। चयन के बाद लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!