5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण का मौका,
सिद्धार्थनगर में 1800 युवाओं का लक्ष्य
सिद्धार्थनगर। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और जिले में नई सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिद्धार्थनगर जिले को 1800 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है।
योजना के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना अथवा उत्तर प्रदेश कौशल उन्नयन योजना का लाभार्थी होना चाहिए।
इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कौशल संबंधी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। ऋण वितरण के तीन माह के भीतर कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के दौरान आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, फोटो, स्कैन हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित शपथ पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट और विक्रेता कोटेशन आदि दस्तावेज आवश्यक होंगे।
इच्छुक युवा msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते
<



