A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
डीएम ने पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर का किया औचक निरीक्षण
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश
सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास क्षेत्र बांसी के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर का औचक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का जायजा लिया और बच्चों से पुस्तक भी पढ़वाई।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वहीं, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखा जाए।
[yop_poll id="10"]




