A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बसपा ने तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

सिद्धार्थनगर बहुजन समाज पार्टी की सिद्धार्थनगर जिला यूनिट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोतवा निवासी मुम्ताज खान और जुनैद खान, तथा ग्राम केशवारे निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन खान उर्फ याद अली खान को पार्टी से बाहर किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों को पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी गतिविधियों और कार्यशैली में सुधार नहीं आया। पार्टी व मूवमेंट के हित में जिला यूनिट ने तीनों के निष्कासन का निर्णय लिया।

बसपा जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निष्कासन की जानकारी दी है।

FB IMG 1786991310263

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!