A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस पुरदिलनगर हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराते ही युवक को लगा करंट, मौत

Screenshot 20260818 075721 Galleryहाथरस पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्‌ढ़ा में सोमवार शाम कबाड़ की दुकान के बाहर लोहे का पाइप उठाते समय 22 वर्षीय युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। पाइप के बिजली की लाइन से टकराते ही युवक को तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Screenshot 20260818 075835 Galleryशारिक फोट

‘मोहल्ला गढढा निवासी अंबेडकर तिराहे के पास शारिक की कबाड़ की दुकान है। सोमवार शाम करीब छह बजे शारिक दुकान के बाहर रखा लोहे का पाइप उठा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन

 

लाइन से टकरा गया। लाइन के संपर्क में आते ही शारिक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और शारिक को तत्काल बागला जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। स्वजन उसे अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!